फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCC: किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लोन, जानिए कितनी देनी होती है ब्याज दर

Sun, 02 Feb 2025 07:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर कई किसानों का यह सवाल रहता है कि किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले लोन पर कितनी ब्याज दर देनी होती है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : Adobe stock
Kisan Credit Card: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते समय किसानों के लिए एक बड़ा एलान किया। बजट पेश करते समय उन्होंने इस बारे में बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले 3 लाख रुपये के लोन को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाएगा। 

किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत भारत सरकार ने किसानों को सस्ती ब्याज दर पर लोन प्रदान करने के लिए की थी। इस योजना के अंतर्गत किसान सस्ती ब्याज दरों पर लोन प्राप्त करके बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि उपकरण और अन्य जरूरी चीजों को खरीद सकते हैं। इससे उनको कृषि पैदावार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 1998 में की थी। देश में कई किसान इस स्कीम के अंतर्गत सस्ती ब्याज दरों पर लोन ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : Adobe Stock
अक्सर कई किसानों का यह सवाल रहता है कि किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले लोन पर कितनी ब्याज दर देनी होती है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : Adobe Stock
किसान क्रेडिट कार्ड पर लाभार्थी को 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर अब तक 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता था। इस लोन को 5 साल की अवधि के लिए दिया जाता है। वहीं अगर कोई किसान इस लोन को समय पर चुका देता है, तो उसे सरकार की ओर से 3 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। 

PM Kisan Yojana: इस दिन किसानों के खाते में आएगी 19वीं किस्त, किसे मिलेगा लाभ और किसे नहीं? जानें यहां

4 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : Adobe Stock
इस कारण किसान को 7 प्रतिशत की ब्याज दर की बजाए लोन 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर चुकाना होता है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : Adobe Stock
आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। इस कार्ड से लोन प्राप्त करके किसान अपने खेती से जुड़े सभी जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें