18वीं किस्त जारी हुए 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण देशभर के करोड़ों किसान अब 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार देश में गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और उनकी आय में बढ़ोतरी करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में साल 2019 में भारत सरकार ने किसानों के लिए एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान करती है।
6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक केंद्र सरकार इस योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है। पिछले साल 5 अक्तूबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 18वीं किस्त जारी हुए 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है।
विज्ञापन
2 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : Adobe stock
इस कारण देशभर के करोड़ों किसान अब 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक भारत सरकार इस योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी, 2025 को जारी करेगी।
विज्ञापन
3 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : Adobe Stock
वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जो गलत ढंग से इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार इन किसानों के प्रति काफी सख्त है। इस कारण योजना में सरकार ने ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।
4 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : Adobe Stock
वे किसान जिन्होंने इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है, उनको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिन किसानों ने ये दोनों जरूरी कार्य करा लिए हैं, उनके खाते में अगली किस्त के पैसे आएंगे।
इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी या जिन किसानों के खाते में डीबीटी ऑन नहीं है, उन्हें भी अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में 19वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये दोनों चीजें ठीक करा लेनी चाहिए।