फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Room Heater: खरीदने जा रहे हैं रूम हीटर, तो जरूर जान लें ये बातें मिलेगा अच्छा सौदा

Thu, 05 Dec 2024 06:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान रूम हीटर को खरीदते समय रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
Room Heater: सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है। आने वाले महीनों में ठंड का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। सर्दियों के सीजन में कमरा काफी ठंडा हो जाता है। ऐसे में कई लोग कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर खरीदकर लाते हैं। बाजार में आपको कई तरह के रूम हीटर मिल जाएंगे। इन रूम हीटर्स में आपको सेफ्टी के लिहाज से कई फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, रूम हीटर खरीदते समय आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना होता है ताकि आप बाजार से एक अच्छा सौदा खरीद सकें। कई लोग जानकारी के अभाव में पैसे खर्च करके भी अच्छा रूम हीटर नहीं खरीद पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान रूम हीटर को खरीदते समय रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
अगर आपका कमरा छोटा है तो ऐसे में आप इंफ्रारेड हीटर या हेलोजन हीटर को खरीद सकते हैं। इन्हें खासतौर पर छोटे कमरों के लिए बनाया गया है। ये हीटर बडे़ कमरों के लिए उपयोगी नहीं हैं।

How To Become Crorepati: 66 रुपये की बचत बना सकती है आपको करोड़पति, ये रहा पूरा गणित 
विज्ञापन

3 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
अगर आपका कमरा बड़ा है तो उसके लिए ऑइल फिल हीटर खरीद सकते हैं। ये हीटर कमरे को गर्म करने में काफी ज्यादा समय लगाते हैं। हालांकि, एक बार कमरा गर्म होने के बाद वह लंबे समय तक गर्म रहता है। इस हीटर की खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल करने पर सेहत पर किसी प्रकार का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। 

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए नेपाल, इतना है किराया मिल रही ये सुविधाएं

4 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
किसी भी रूम हीटर को खरीदने से पहले उसकी हीटिंग कैपिसिटी के बारे में पता जरूर करें। अगर आपके पास करीब 100 स्क्वायर फीट का एरिया है तो आप 750 watt की कैपिसिटी वाले रूम हीटर को खरीद सकते हैं। 

UPI: यूपीआई से गलत खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं पैसे, तो परेशान होने की बजाए तुरंत करें ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
नया रूम हीटर खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसमें इनबिल्ट टाइमर लगा हो। इनबिल्ट टाइमर वाले रूम हीटर का इस्तेमाल करने पर आपका बिजली बिल कम आएगा। यह हीटर बिजली की बचत करने में मदद करता है।

Ayushman Card: क्या देश के सभी अस्पतालों में आप करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज, जानिए नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें