फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: लोन पर खरीदने जा रहे हैं कार, तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है नुकसान

Wed, 06 Mar 2024 01:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Car Tips - फोटो : Istock
कहीं पर आने जाने के लिए कार काफी सुविधाजनक साधन है। ऐसे में कई लोग कार को खरीदने के लिए पहले से ही बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। व्यक्ति जब भी कार को खरीदने के लिए जाता है। ऐसे में यह मौका उसके लिए काफी खास होता है। कई लोग एक साथ ही पैसे देकर कार खरीद लेते हैं। वहीं कई लोग कार को फाइनेंस कराते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी कार को फाइनेंस पर खरीदने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। लोन पर कार खरीदते समय आपको कई जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको लोन पर कार खरीदते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Car Tips - फोटो : Istock
अगर आप लोन पर कार खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आपको सबसे ज्यादा उसकी ब्याज दरों पर ध्यान देना चाहिए। ब्याज दर में आने वाला छोटा अंतर आपकी काफी बचत करा सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले रिसर्च जरूर करें और जो कंपनी आपको कम ब्याज दर पर लोन प्रदान कर रही है। उसी के माध्यम से अपनी कार को फाइनेंस कराएं। 
विज्ञापन

3 of 5
Car Tips - फोटो : Istock
आप जब लोन पर कार को खरीद रहे होते हैं। उस दौरान एग्रीमेंट में कई तरह के हिडन चार्जेस भी होते हैं। ये हिडन चार्जेस आपको बाद में कई तरह की परेशानी दे सकते हैं। 

4 of 5
Car Tips - फोटो : Istock
इसमें प्रोसेसिंग शुल्क से लेकर कई अन्य शुल्क शामिल होते हैं। ऐसे में आप जब भी कार को खरीदते समय लोन लें। उस दौरान सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Car Tips - फोटो : Istock
लोन पर कार को लेते समय उसकी अवधि का भी विशेष ध्यान रखें। अमूमन ऑटो लोन की अवधि 5 से लेकर 7 सालों के बीच होती है। अगर आप लोन अवधि को बढ़ाते हैं। ऐसे में मासिक ईएमआई कम हो जाती है। वहीं अवधि कम करने से मासिक ईएमआई बढ़ जाती है। ऐसे में आप अपनी सुविधानुसार लोन की अवधि कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

Indian Railways: कैसे तय होता है भारतीय ट्रेनों का किराया, यह समझें सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें