फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: चारधाम यात्रा के लिए नहीं हैं पैसे, तो इस तरह सस्ते में कर सकते हैं केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन

Sun, 07 May 2023 12:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kedarnath Badrinath Tour Package 2023 - फोटो : Istock
Kedarnath Badrinath Tour Package 2023: चारधाम यात्रा का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ऐसे में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ दर्शन करने के लिए जाते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि पैसों की कमी होने के कारण लोग चारधाम यात्रा को नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी पैसों की कमी होने के कारण चारधाम यात्रा करने की प्लानिंग नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको दो धामों की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम DO DHAM EX KOLKATA (EHA065) है। यात्रा करते हुए आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Kedarnath Badrinath Tour Package 2023 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 1 जून, 2023 को कोलकाता से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Kedarnath Badrinath Tour Package 2023 - फोटो : Istock
यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अन्य जगहों पर घूमने के लिए आपको कैब की सुविधा भी मिल रही है। 

4 of 5
Kedarnath Badrinath Tour Package 2023 - फोटो : Istock
इस पैकेज के अंतर्गत आपको केदारनाथ, बद्रीनाथ, गुप्तकाशी और रुद्रप्रयाग घूमने का मौका मिल रहा है। वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 69,100 रुपये खर्च करने होंगे। 

PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में आएगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, इस तरह लगाएं पता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kedarnath Badrinath Tour Package 2023 - फोटो : अमर उजाला
दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 48,800 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको 46,300 रुपये खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें