Karwa Chauth Gift Idea: 10 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार पति और पत्नी के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। अगर आप करवा चौथ के अवसर पर अपनी पत्नी को कोई खास तरह का तोहफा देना चाहते हैं तो हम आपको एक खास तरह के गिफ्ट आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं। यह तोहफा आपकी पत्नी के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने का काम करेगा। आप इस करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी के नाम म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं।
हालांकि, अगर समझदारी और सही तरीके से यहां पर निवेश किया जाए तो लंबी समयावधि में इस क्षेत्र से अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है। बीते वर्षों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने अच्छा परफॉर्म किया है, जिससे निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है।