फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर सोना खरीदते समय हॉलमार्क ही नहीं ये चार चीजें भी करें चेक, तीसरे नंबर वाली तो है सबसे जरूरी

Thu, 22 Oct 2026 09:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Karwa Chauth Gold Shopping: हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ का इंतजार महिलाओं को है
  • ऐसे में करवा चौथ के लिए अगर आप सोना खरीद रहे हैं, तो सिर्फ हॉलमार्क नहीं बल्कि कुछ और बातों का ध्यान रखें
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ पर सोना खरीदते समय क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर महिलाएं अपने लिए या परिवार के किसी सदस्य को उपहार देने के लिए सोने के गहने खरीदती हैं। यही नहीं, कई पति भी अपनी पत्नी के लिए सोने के गहने खरीदते हैं। इस मौके पर बाजार में अंगूठी, कानों के झुमके, चेन और मंगलसूत्र जैसे गहनों की खरीदारी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर इस करवा चौथ सोना खरीद रहे हैं, तो जान लें कि सोना खरीदते समय उसकी सुंदरता और कीमत के साथ शुद्धता पर ध्यान देना भी जरूरी है।

कई बार ग्राहक गहने का डिजाइन पसंद आने पर उसकी पहचान से जुड़ी जरूरी बातें चेक करना भूल जाते हैं। ऐसे में बाद में गहने की शुद्धता या उसकी पहचान को लेकर परेशानी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं हॉलमार्क के अलावा क्या-क्या चीजें सोने के गहने खरीदते समय चेक करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ पर सोना खरीदते समय क्या चीजें चेक करें? - फोटो : AdobeStock
सोने के गहने खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करें?

सोने की शुद्धता का निशान पहचानें
  • गहने पर शुद्धता की जानकारी कैरेट और फाइननेस के रूप में दी जाती है
  • उदाहरण के लिए, 22 कैरेट सोने पर आमतौर पर 22K916, 18 कैरेट पर 18K750 और 14 कैरेट पर 14K585 का निशान होता है
  • इससे ग्राहक को पता चलता है कि गहना किस शुद्धता के सोने से बना है
  • खरीदारी से पहले अपनी जरूरत के अनुसार कैरेट चुनें और बिल में भी इसकी जानकारी दुकानदार न दी है या नहीं, ये जरूर चेक करें
विज्ञापन

3 of 5
करवा चौथ पर सोना खरीदते समय क्या चीजें चेक करें? - फोटो : AdobeStock
6 अंकों वाला HUID नंबर चेक करें
  • हॉलमार्क वाले गहने पर 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक यानी HUID नंबर भी होना चाहिए
  • इसमें अंग्रेजी के अक्षर और अंक शामिल हो सकते हैं
  • यह नंबर हर हॉलमार्क वाले गहने की अलग पहचान होता है
  • ये नंबर जरूर चेक करें

4 of 5
करवा चौथ पर सोना खरीदते समय क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
बीआईएस केयर एप से चेक करें
  • गहने खरीदने से पहले मोबाइल में बीआईएस केयर एप खोलें और 'Verify HUID' विकल्प चुनें
  • इसके बाद गहने पर छपा HUID नंबर दर्ज करें जिसके बाद आपको गहने की जानकारी एप पर मिलेगी
  • एप पर मिलने वाली जानकारी में गहने की शुद्धता और उसकी पहचान से जुड़ी चीजें दी जाती हैं, जिन्हें चेक कर लें और इनका मिलान दुकानदार द्वारा दिखाए गए गहने से करें
  • अगर जानकारी मेल नहीं खाती, तो ऐसे गहनों को खरीदने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवा चौथ पर सोना खरीदते समय क्या चीजें चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
बिल लें और ठीक से चेक करें
  • सोना खरीदते समय पक्का बिल जरूर लें
  • बिल में गहने का वजन, शुद्धता, सोने की कीमत, मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स है या नहीं, ये जरूर चेक करें
  • अगर गहने में नग या दूसरी सजावटी चीजें लगी हैं, तो उनके वजन और कीमत का हिसाब भी समझ लें कि ये बिल में दिया है या नहीं 
  • इससे आपको पता रहेगा कि सिर्फ सोने के लिए आपने कितने पैसे दिए हैं और बाकी चीजों के लिए कितने पैसे दिए हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें