Geyser Safety Tips In Hindi: सर्दियों में सुबह नहाने के लिए गर्म पानी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में घरों में गीजर का इस्तेमाल भी ज्यादा होने लगता है। कई लोग महीनों तक बंद रहने के बाद सीधे गीजर चालू कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल न होने के दौरान इसकी वायरिंग, प्लग, पाइप या दूसरे हिस्सों में खराबी आ सकती है।
ऐसे में बिना चेक किए गीजर चलाना जोखिम भरा हो सकता है। खासकर इलेक्ट्रिक गीजर में बिजली और पानी दोनों का इस्तेमाल होता है, इसलिए सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं गीजर चालू करने से पहले किन चार बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...