Karwa Chauth 2024 Gift Idea: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस साल 20 अक्तूबर के दिन करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। अगर आप करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी को कोई खास तोहफा देना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां करवा चौथ के शुभ अवसर पर आप अपनी पत्नी के नाम इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
इस स्कीम का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। इस योजना को खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करने पर महिलाओं को कई शानदार फायदे मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -