फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Card Tokenization: 1 जुलाई से लागू होने जा रहा टोकन सिस्टम, ऐसे करें अपने क्रेडिट-डेबिट कार्ड को टोकनाइज

Sun, 26 Jun 2022 12:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्रेडिट कार्ड से खर्च घटा - फोटो : अमर उ
Card Tokenization: अगर आप डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। 1 जुलाई से क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब 1 जुलाई से कार्ड से पेमेंट करने पर टोकनाइज सिस्टम लागू हो रहा है। कार्ड टोकनाइजेशन सिस्टम आने के बाद क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़ी ट्रांजैक्शन में पारदर्शिता आएगी। टोकनाइजेशन से तात्पर्य एक यूनिक कोड के जरिए वास्तविक कार्ड की डिटेल्स को बदलना है। आरबीआई के इस कदम से क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से हो रही लेनदेन पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। ऐसे में क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़ी फ्रॉड की घटनाएं काफी कम होंगी। डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते समय आपको अपने कार्ड को टोकनाइज करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपके सेव्ड कार्ड को हटा दिया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में जिसकी मदद से आप अपने कार्ड को टोकनाइज कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Credit Card - फोटो : iStock

ऐसे करें अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड को टोकनाइज

अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड को टोकनाइज करने के लिए सबसे पहले आपको उस वेबसाइट या एप पर जाना है, जहां से आप शॉपिंग करना चाहते हैं। इसके बाद प्रोडक्ट का सिलेक्शन करने के बाद पेमेंट के ऑप्शन पर आएं।
विज्ञापन

3 of 5
Credit Card - फोटो : iStock
चेक आउट करते समय अपने कार्ड के ऑप्शन को सेलेक्ट करके उसका सीवीवी दर्ज करें। इस प्रोसेस को करने के बाद "Secure your Card" या "Save Card as per RBI Guidelines" पर क्लिक करना है।

4 of 5
credit card new - फोटो : istock
नेक्स्ट स्टेप पर सेव के ऑप्शन पर क्लिक करके ओटीपी को दर्ज करना है। इस प्रोसेस को करके आप आसानी से अपने कार्ड को टोकनाइज कर सकते हैं। ये प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Credit Card - फोटो : iStock
आरबीआई के नए नियमों के मुताबिक 1 जुलाई से मर्चेंट को ग्राहकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जुड़े डाटा को डिलीट करना है। कार्ड टोकनाइजेशन सिस्टम आने के बाद आपके क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जुड़ी एक्चुअल डिटेल्स मर्चेंट के पास नहीं जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें