Public USB Charging Risks: आजकल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और कैफे जैसे सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त यूएसबी चार्जिंग पोर्ट की सुविधा हर जगह मिल जाती है। ये सुविधा लोगों के लिए काफी मददगार होती है। मगर कई बार यह सुविधा आपके लिए एक बड़ा 'साइबर जाल' साबित हो सकती है। इसे तकनीकी भाषा में 'जूस जैकिंग' कहा जाता है।
इसमें हैकर्स चार्जिंग पोर्ट के साथ छेड़छाड़ कर उसमें एक छोटी चिप या मैलवेयर लगा देते हैं। जैसे ही आप अपने फोन को चार्जिंग पर लगाते हैं, यूएसबी केबल के जरिए आपके फोन का पूरा डाटा जैसे पासवर्ड, बैंक डिटेल्स और निजी तस्वीरें हैकर्स के पास पहुंच जाती हैं। आज के समय में बढ़ती डिजिटल निर्भरता के बीच साइबर अपराधी इस तरीके का इस्तेमाल निर्दोष लोगों की लाइफटाइम कमाई चुराने के लिए कर रहे हैं। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपके स्मार्टफोन को हैक कर सकती है।