Atal Pension Yojana Benefits In Hindi: अपने आज के खर्चों को पूरा करने के साथ ही लोग अपने आने वाले कल के बारे में भी सोचते हैं। यही नहीं, कई लोग इसके लिए बचत भी करते हैं जो सही भी है। कोई बैंक खाते में पैसा रखता है, तो कोई एसआईपी आदि करवाता है। जबकि, कई लोग एफडी भी करवा लेते हैं। इसी क्रम में एक योजना है अटल पेंशन योजना, जो कि सरकारी योजना है।
केंद्र सरकार इस योजना को चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। ये एक सरकारी योजना है जिसमें पहले आपको निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ये योजना क्या है और कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना के बारे में इसमें मिलने वाले फायदों के बारे में जान सकते हैं...