Jio vs Airtel Recharge Plans 2022: देश की दोनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जियो और एयरटेल समय समय पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर्स और प्लान्स लेकर आती रहती हैं। देश में ऐसे कई ग्राहक हैं, जो लंबी अवधि के लिए अपने फोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप 1 साल की वैलिडिटी के लिए किसी अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको जियो और एयरटेल के 1 साल की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। दोनों ही टेलीकॉम कंपनियां अपने इन प्लान्स में ग्राहकों को कई खास ऑफर दे रही हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना डेली डाटा लिमिट भी मिलती है। इसके अलावा प्लान को अपने मोबाइल में रिचार्ज कराने के बाद आपको ओटीटी का बेनिफिट भी मिल रहा है। इसी सिलसिले में आज हम जानेंगे कि एयरटेल और जियो के 1 साल की वैधता वाले इन रिचार्ज प्लान्स में आपको किसमें ज्यादा बेनिफिट मिल रहे हैं।