फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: आवेदन करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Tue, 28 Jun 2022 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
pm awas yojana fraud alert: पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
हर कोई चाहता है कि उसका खुद का घर हो, लेकिन इस महंगाई भरे दौर में खुद का घर बनाना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। जो लोग किराए के मकान में रहते हैं, वो हर बार घर लेने की सोचते जरूर हैं लेकिन हर बार ये सपने पूरे नहीं हो पाते हैं। ऐसे ही नाजाने कितने परिवार हैं जो अपने घर लेने की सोचते हैं। इन लोगों के सपने को साकार करने के लिए ही केंद्र सरकार द्वारा एक योजना चलाई जाती है, जिसका उद्धेश्य लोगों को घर लेने के लिए आर्थिक मदद की जाती है। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवदेन करना होता है, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है वरना आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
pm awas yojana fraud alert: पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
भूलकर न करें ये गलतियां:-

आधार कार्ड शेयर न करें
  • अगर आप इस पीएम आवास योजना के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं, तो भूलकर भी किसी को भी अपना असली आधार कार्ड न दें। फोटोकॉपी जमा करवाएं और आधार कार्ड को अपने पास ही रखें, नहीं तो इसका गलत इस्तेमाल तक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
pm awas yojana fraud alert: पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
बैंक खाता जानकारी न दें
  • आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी किसी को शेयर नहीं करनी चाहिए। अपने बैंक खाते की संख्या और अन्य गोपनीय जानकारियां यहां शेयर न करें।

4 of 5
pm awas yojana fraud alert: पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
पैसे किसी को न दें
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने के नाम पर लोगों से ठगी भी की जा रही है। आपको ध्यान देना है कि आपको किसी को भी पैसे नहीं देने हैं। अगर आपसे योजना के नाम और घर दिलाने के नाम पर कोई पैसे मांगता है, तो ऐसे लोगों से दूर रहें और इनकी शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm awas yojana fraud alert: पीएम आवास योजना में आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
गोपनीय जानकारी देने से बचें
  • आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें। आवेदन के समय अगर आपसे एटीएम कार्ड नंबर और इसका पिन आदि पूछा जाता है, तो ऐसी जगह से आवेदन न करवाएं और न ही जानकारी शेयर करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें