फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio: 1559 रुपये के रिचार्ज पर 336 दिनों की वैलिडिटी, डाटा, कॉलिंग के साथ उठा सकेंगे कई बेनिफिट्स का लुत्फ

Mon, 19 Sep 2022 12:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : Jio
Jio Recharge Plan: देश में करोड़ों लोग जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। अगर आप भी जियो के ग्राहक हैं, तो ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको जियो के एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जियो का ये सबसे किफायती रिचार्ज प्लान है। इसमें आपको कम कीमत पर कई शानदार बेनिफिट्स मिलते हैं। अगर आप ज्यादा मात्रा में इंटरनेट का उपयोग नहीं करते हैं। ऐसे में ये रिचार्ज प्लान आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। जियो का ये एक वैल्यू रिचार्ज प्लान है। अगर आप अपने घर में वाईफाई या किसी दूसरे इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करते हैं। वहीं कॉलिंग और बाहर जाने के बाद इंटरनेट उपयोग करने के लिए किसी अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं। ऐसे में ये प्लान खास आपके लिए ही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के इस रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : istock
जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 1559 रुपये है। इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको कुल 336 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : Istock
जियो के इस प्लान को मोबाइल में रिचार्ज कराने के बाद आपको इंटरनेट उपयोग के लिए डाटा लिमिट भी मिलती है। इस प्लान में आपको कुल 24 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इसमें आपको रोजाना डेली डाटा लिमिट नहीं मिलती है। 

4 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : Istock
प्लान में मिल रहे 24 GB इंटरनेट डाटा की वैलिडिटी कुल 336 दिनों के लिए होगी। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद आप इंटरनेट उपयोग के लिए अपने स्मार्टफोन में डाटा एड ऑन प्लान को रिचार्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jio Recharge Plans - फोटो : istock
वहीं जियो के इस वैल्यू रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मैसेजिंग के लिए 3600 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आप जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का उपयोग भी कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें