फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio Plans: जियो के इन पॉपुलर प्लान्स में मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स, डाटा और कॉलिंग का भी उठा सकेंगे मजा

Tue, 29 Mar 2022 03:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jio Popular Recharge Plans - फोटो : Twitter
भारत में करोड़ों लोग टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठाते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां शानदार प्लान्स लेकर आती रहती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के उन पॉपुलर प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप जियो के किसी अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो ये प्लान्स आपके लिए बेस्ट हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए डेली डाटा लिमिट भी मिलती है। इसके अलावा प्लान्स में आपको SMS के साथ जियो के दूसरे एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। भारत में कई लोग जियो के इन प्लान्स को अपने मोबाइल फोन में रिचार्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं, जियो के इन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में - 
विज्ञापन

2 of 7
Jio Popular Recharge Plans - फोटो : Istock

जियो का 499 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 499 रुपये है। इसमें आपको कुल 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। प्लान में रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 2GB डाटा मिल रहा है। वहीं डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद आपकी स्पीड घटकर 64 kbps हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 7
Jio Popular Recharge Plans - फोटो : iStock
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड एप का सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को मिल रहा है।

4 of 7
Jio Popular Recharge Plans - फोटो : Istock

जियो का 719 रुपये का रिचार्ज प्लान

इस प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिल रही है। जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 719 रुपये है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

5 of 7
Jio Popular Recharge Plans - फोटो : Istock
इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान को रिचार्ज कराने पर आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड एप का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
Jio Popular Recharge Plans - फोटो : istock

जियो का 666 रुपये का रिचार्ज प्लान

भारत में ज्यादातर लोग जियो के इसी प्लान को अपने फोन में रिचार्ज कराते हैं। इस प्लान की कीमत 666 रुपये है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसमें आपको रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 1.5 GB डाटा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jio Popular Recharge Plans - फोटो : istock
प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 SMS रोजाना की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा आपको इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें