देश में कई लोग जियो की सर्विसेज का इस्तेमाल करते हैं। अपने ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जियो ने कई तरह के प्लान्स को लॉन्च कर रखा है। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो लगभग महीनेभर की वैलिडिटी वाले प्लान्स को रिचार्ज कराना पसंद करते हैं।
आज हम आपको इस खबर के जरिए जियो के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले कुछ चुनिंदा प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन प्लान्स में आपको इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। इन सब के अलावा इन प्लान्स को रिचार्ज कराने के बाद आपको कई एक्सट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं। जियो के ये प्लान्स काफी पॉपुलर हैं। कई लोग अपने स्मार्टफोन में इनको रिचार्ज कराते हैं।