ये सूचना क्रांति का दौर है। तकनीक के विकास ने आज हम सभी को करीब लाकर खड़ा कर दिया है। डिजिटल दुनिया ने दूरियों की बंदिशों को खत्म करने का काम किया है। इसी वजह से आज की इस दुनिया को वैश्वीकरण की संज्ञा दी गई है। इंटरनेट और सोशल मीडिया ने विश्व को एक वर्चुअल आयाम में ढाला है। हालांकि इंटरनेट का लुत्फ उठाने के लिए आपके पास टेलीकॉम सेवाओं का होना बहुत जरूरी है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग जियो की टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठाते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसे कई उपभोक्ता हैं, जिन्हें बार-बार मोबाइल को रिचार्ज कराना पसंद नहीं होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के उन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें कराने के बाद आपको लंबे समय के लिए मोबाइल रिचार्ज करने से छुट्टी मिल जाएगी। जियो के इन रिचार्ज प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी मजा मिलेगा। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में विस्तार से -