फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio Recharge Plan: 395 रुपये के इस प्लान में मिल रही है 84 दिनों की वैलिडिटी, डाटा और कॉलिंग का भी उठा सकेंगे मजा

Thu, 24 Feb 2022 06:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jio- New - फोटो : Twitter
भारत में कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं। ये कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए समय समय पर नए ऑफर और प्लान्स लेकर आती रहती हैं। भारत में जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते जियो समय समय पर अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक प्लान्स लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के एक शानदार प्लान के बारे में बताने वाले हैं। इस प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी के साथ इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलेगा। इसके अलावा आपको इसमें SMS की सुविधा भी मिलेगी। ऐसे में ये प्लान आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। वहीं इसकी कीमत भी महज 395 रुपये है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस प्लान को अपने मोबाइल फोन में रिचार्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 4
Mobile New - फोटो : Istock
जियो के इस 395 रुपये के प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिल रही है। इसके अलावा आपको कई दूसरे बेनिफिट्स भी इस प्लान में मिलते हैं। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ SMS की सुविधा भी मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 4
Mobile New - फोटो : Istock
इस प्लान में आप रोजाना 1000 SMS भेज सकेंगे। वहीं इंटरनेट उपयोग के लिए आपको कुल 6 GB डाटा मिलेगा। 6GB डाटा खत्म खत्म होने के बाद आपकी स्पीड लिमिट को घटाकर 64Kbps कर दी जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
Mobile New - फोटो : Istock
इसमें आपको जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड आदि का भी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस रिचार्ज को अपने फोन में करा रहे हैं। अगर आप सीमित इंटरनेट के साथ लॉन्ग वैलिडिटी के किसी प्लान को ढूंढ रहे हैं, तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें