फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio: जियो का एक महीने का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, इंटरनेट डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का मिल रहा फायदा

Mon, 10 Apr 2023 04:30 PM IST
संकल्प सिंह कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jio Cheapest One Month Recharge Plan - फोटो : सोशल मीडिया
Jio Cheapest One Month Recharge Plan: देशभर में करोड़ों टेलीकॉम उपयोगकर्ता जियो सिम का उपयोग करते हैं। ऐसे में अपने ग्राहकों के लिए जियो समय-समय पर कई रिचार्ज प्लान्स लेकर आता रहता है। अगर आप जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं और किसी ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें कम कीमत पर आपको महीने भर की वैलिडिटी मिलती हो। ऐसे में आज हम आपको जियो के एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।

जियो के इस प्लान में आपको महीने भर की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिल रहा है। इसके अलावा इस प्लान को स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आप इंटरनेट का लुत्फ भी उठा सकेंगे। देशभर में कई लोग जियो के इस रिचार्ज प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के इस वैल्यू प्लान के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Jio Cheapest One Month Recharge Plan - फोटो : istock
जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 155 रुपये है। इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको कुल 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Jio Cheapest One Month Recharge Plan - फोटो : istock
इस प्लान में आपको इंटरनेट का भी फायदा मिलता है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग करने के लिए कुल 2 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। प्लान में आपको रोजाना डेली डाटा लिमिट का फायदा नहीं मिल रहा है। 

Trivia: क्या आपको पता है कीबोर्ड के F और J बटन के ऊपर उभार क्यों बने होते हैं?

4 of 5
Jio Cheapest One Month Recharge Plan - फोटो : istock
रिचार्ज में मिलने वाले 2 GB इंटरनेट डाटा की वैलिडिटी कुल 28 दिनों के लिए रहेगी। डाटा ओवर होने के बाद आप डाटा एड ऑन प्लान्स को स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jio Cheapest One Month Recharge Plan - फोटो : istock
इस प्लान में आपको मैसेजिंग के लिए कुल 300 SMS की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा आपको जियो टीपी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी प्लान में मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें