फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio: एक साल की वैलिडिटी के साथ मिलेगा ओटीटी का मजा, इंटरनेट के साथ उठा सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग का लुत्फ

Wed, 24 Aug 2022 03:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jio Annual Recharge Plans - फोटो : Jio
Jio Annual Recharge Plan: अगर आप जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको जियो के एक साल की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जियो के इन प्लान्स में आपको पूरे एक साल की वैधता मिलती है। अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की झंझटों से आजादी पाना चाहते हैं। ऐसे में जियो के ये प्लान्स आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। जियो के इन प्लान्स में आपको भरपूर मात्रा में रोजाना डेली डाटा लिमिट मिलती है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मैसेजिंग के लिए SMS की सुविधा भी मिलती है। वहीं बात अगर एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की करें, तो प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के एक साल की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Jio Annual Recharge Plans - फोटो : istock

जियो का 2999 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2.5 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन

3 of 5
Jio Annual Recharge Plans - फोटो : istock
वहीं बात अगर एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की करें, तो इसमें आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आप जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा आदि का लुत्फ भी उठा सकेंगे। 

4 of 5
Jio Annual Recharge Plans - फोटो : Istock

जियो का 2879 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैधता मिल रही है। इसमें इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आप अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jio Annual Recharge Plans - फोटो : Istock
इस प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं मिल रहा है। इसमें आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें