Ayushman Bharat Yojana: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाना है। इन योजनाओं को केंद्र व राज्य सरकारें दोनों अपने-अपने स्तर पर चलाती हैं। स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, सस्ता राशन, पेंशन, बीमा जैसी कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। इसी तरह आयुष्मान भारत योजना के जरिए भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान कार्ड को बनवाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि क्या आपका ये कार्ड बन सकता है या नहीं। तो चलिए आपको इस योजना के बारे में विस्तार से और पात्रता आदि के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...