Jio Recharge Plans: देश में जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करोड़ों लोग करते हैं। अपने ग्राहकों को शानदार अनुभव देने और नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए जियो समय सयम पर कई रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जियो का यह एक सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है। जियो के इस प्लान की कीमत महज 15 रुपये है। जियो ने इस प्लान को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया है, जिनकी डेली डाटा लिमिट जल्दी ओवर हो जाती है। आज के समय लोग बड़े पैमाने पर इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में इंटरनेट का उपयोग करते सयम कई बार प्लान के साथ मिलने वाले 1 GB, 1.5 GB, 2 GB या उससे अधिक का कोटा समाप्त हो जाता है।