Bank Holidays January 2026: दिसंबर का महीना बीतने को है और नया साल लगन वाला है और महज कुछ दिनों के बाद ही जनवरी का महीना लग जाएगा यानी साल का पहला महीना। नया साल अपने साथ कई नई उम्मीदों को लेकर आता है तो साथ ही लोगों के कई ऐसे काम भी होंगे जिन्हें वे नए साल में पूरा करना चाहेंगे।
जैसे, एक काम है बैंक से जुड़ा जिसे लोग पहले महीने में करना चाहेंगे। दरअसल, बैंकिंग से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो चुके हैं। पर कई काम अब भी ऐसे हैं जो ऑफलाइन ही होते हैं। इसलिए अगर आप भी जनवरी महीने में किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि जनवरी में आपके शहर के बैंक कब-कब बंद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं जनवरी महीने में होने वाली बैंकों की छुट्टी के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप बैंकों की छुट्टी के बारे में जान सकते हैं...