ITR Filing Last Date FY 2024-25: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की समय-सीमा बेहद नजदीक आ चुकी है और टैक्सपेयर्स के पास केवल दो दिन ही बचे हैं। वित्त वर्ष 2024–25 के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2025 तय की गई है। वे लोग जिन्होंने अभी तक आईटीआर को फाइल नहीं किया है, उन्हें तुरंत यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। अगर आपने तय समयसीमा तक आईटीआर नहीं भरा था तो आपके पास 31 दिसंबर तक का मौका है।
इसके बाद न तो आप बिलेटेड आईटीआर दाखिल कर सकेंगे और न ही किसी प्रकार का रिफंड क्लेम कर पाएंगे। इसके अलावा आपको आईटीआर विभाग की ओर से नोटिस और जुर्माना जैसी कानूनी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर आप कई बार आईटीआर फाइल करने में देरी करते हैं तो इससे आपको भविष्य में लोन अप्रूवल, वीजा और कई तरह के वित्तीय कामकाजों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।