फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Travel Guide: बनारस में भीड़ का कहर! काशी विश्वनाथ दर्शन से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें

Mon, 29 Dec 2025 12:19 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Crowd Safety Guidelines: नए साल के मौक पर अगर आप बनारस जाने का प्लान बना रहे हैं तो संभल जाइए। वहां जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रख लीजिए, ताकि भीड़ में आपको किसी तरह की दिक्कत न हो। 
विज्ञापन
1 of 6
बनारस जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें - फोटो : संवाद
Crowd Safety Guidelines: नया साल का जश्न हर जगह धूमधाम से मनाया जाता है, इसके लिए लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं। लोगों की पसंदीदा जगहों में बनारस का नंबर भी काफी ऊपर आता है। तो अगर आपका प्लान बनारस में नए साल का स्वागत करना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। दरअसल, इन दिनों बनारस जाने के लिए थोड़ी सावधानी जरूरी है। बनारस में इस मौके पर इतनी भारी भीड़ जुटती है कि वहां की पूरी व्यवस्था प्रभावित हो जाती है।

हर साल लाखों लोग नई ऊर्जा और उत्साह के साथ इस पवित्र शहर में आते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम, होटल बुकिंग और सुरक्षा जैसे कई मुद्दे सामने आते हैं। इसलिए पहले से प्लानिंग करना और भीड़भाड़ वाले स्थानों से सावधानी रखना बेहद जरूरी है।

हाल ही की बात करें तो काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन के लिए कई किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं। लोग घंटों-घंटों तक बिना कुछ खाए लाइनों में लगे हैं। ऐसे में अगर आप जा रहे हैं तो हमारी बताई टिप्स को फॉलो करें। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे, तो बनारस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का अनुभव यादगार और परेशानी मुक्त रहेगा।
विज्ञापन

2 of 6
बनारस जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें - फोटो : मंदिर प्रशासन
भीड़ का ध्यान रखें

 बनारस के घाट और प्रमुख बाजार जैसे दशाश्वमेध घाट, भगवान विश्वनाथ मंदिर के आसपास और संकरा बाजार न्यू ईयर के मौके पर अत्यधिक भीड़ रहते हैं। ऐसे में अगर आप सुबह-सुबह या देर शाम के समय घूमेंगे तो न सिर्फ आपको घूमने में आराम रहेगा, बल्कि तस्वीरें और वीडियो लेने का मौका भी मिलेगा। भीड़ में जाने से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट या पैदल मार्ग का सही इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
बनारस जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe Stock
होटल और ट्रांसपोर्ट बुकिंग पहले से करें

 न्यू ईयर के समय बनारस में होटल और गेस्ट हाउस बहुत जल्दी फुल हो जाते हैं। इसके अलावा, टैक्सी, ऑटो और ट्रेन की सीट भी कम मिलती हैं। इसलिए यात्रा से पहले होटल और ट्रांसपोर्ट की बुकिंग कर लेना बेहद जरूरी है, ताकि आपके सफर में किसी तरह की परेशानी न आए। आज के समय में अगर आप वहां जाकर होचल बुक करेंगे तो या तो वो मिलेंगे नहीं, या फिर उनके चार्ज काफी ज्यादा रहेंगे।

 

4 of 6
बनारस जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें - फोटो : adobe stock
सुरक्षा उपाय

 इतनी भारी भीड़ में पर्स, मोबाइल, कैमरा और महत्वपूर्ण दस्तावेज खो जाने या चोरी होने का खतरा रहता है। हमेशा अपने सामान पर ध्यान रखें, बैकपैक या बैग को सामने रखें और जरूरत पड़ने पर लॉक या छोटे कैरी बैग का इस्तेमाल करें।

 
विज्ञापन

5 of 6
बनारस जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें - फोटो : instagram
गाइड का सहारा लें

अगर आप पहली बार बनारस आ रहे हैं तो गाइड लेना फायदेमंद रहेगा। इससे आप शहर के प्रमुख स्थलों, घाटों और मंदिरों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। गाइड न केवल जगह-जगह की जानकारी देंगे, बल्कि भीड़ में रास्ता ढूंढने में भी मदद करेंगे। बिना गाइड के आप वहां भटक सकते हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट वाले भी आपको परेशान कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बनारस जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें - फोटो : X (@bhupro)
बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें

अगर आप अपने साथ बच्चे और बुजुर्गों को लेकर बनारस जा रहे हैं तो खास ध्यान रखें। चाहे बच्चे हों या बुजुर्ग, दोनों की जेब में एक स्लिप डाल दें। इसमें कम से कम दो मोबाइल नंबर, घर का एड्रेस और होटल का नाम अवश्य लिखें। ताकि अगर कोई इधर-उधर हो जाए, तो वो आपसे मदद मांग सकें। ज्यादा छोटे बच्चों को लेकर जाने से बचें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें