ITR Filing Deadline 2026: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है। बहुत से लोग इस भरोसे बैठे हैं कि सरकारी इसकी आखिरी तारीख आगे बढ़ाएगी फिर वो ITR फाइल करेंगे। अगर आप भी अभी तक इसी इंतजार में इनकम टैक्स रिटर्न नहीं फाइल किए हैं तो आपको यह भूल भारी पड़ सकती है।
आपको बता दें कि अब इसे फाइल करने के लिए सिर्फ 6 दिन शेष हैं और लास्ट के दो दिनों में वेबसाइट स्लो होने लगती है। ऐसे में अगर आप आखिरी तारीख के बाद आईटीआर फाइल करते हैं तो आपको फाइन देना पड़ सकता है। ऐसे में जुर्माने से बचने के लिए आपको आज ही आपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर देना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में और विस्तार से समझते हैं।