फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITR: ये है आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन, जानें रिटर्न भरने से आपको क्या क्या फायदे मिलते हैं

Fri, 29 Aug 2025 01:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इनकम टैक्स रिटर्न को फाइल करने के बाद आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
What are the benefits of filing itr - फोटो : Adobe Stock
Itr filing deadline 2025: वित्त वर्ष 2024-25 का इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2025 है। अगर आपने अब तक अपने आईटीआर को फाइल नहीं किया है तो इस डेडलाइन के खत्म होने से पहले जल्द से जल्द इसे फाइल कर लें। अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न भरने के दायरे में नहीं आते हैं इस स्थिति में भी आपको हर साल आईटीआर फाइल करना चाहिए। आईटीआर एक तरह का हिसाब होता है, जहां आप सरकार को इस बारे में बताते हैं कि आपकी पिछले साल में कुल कितनी कमाई हुई है। इस कमाई पर आपका कितना टैक्स बनता है और कितना टैक्स आपने पहले ही भर दिया है। इससे सरकार को इस बारे में पता चलता है कि आपको सरकार को और पैसे देने हैं या सरकार आपको कुछ रकम वापस करेगी। इनकम टैक्स रिटर्न को फाइल करने के बाद आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
What are the benefits of filing itr - फोटो : Adobe Stock

आसानी से मिल जाता है लोन 

  • अगर आप आईटीआर फाइल करते हैं तो इससे आपको लोन मिलने में आसानी होती है।
  • सभी बैंक और एनबीएफसी द्वारा आय प्रमाण के रूप में आईटीआर की मांग की जाती है।
  • अगर आपके पास आईटीआर नहीं होता है तो कई बार बैंक द्वारा लोन के आवेदन को रद्द कर दिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
What are the benefits of filing itr - फोटो : Freepik

वीजा अप्रूवल में आसानी 

  • अगर आप किसी दूसरे देश में घूमने जाते हैं तो सबसे पहले वहां के वीजा के लिए आवेदन करना होता है।
  • हालांकि, वीजा के लिए आवेदन करते समय आईटीआर की मांग एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में की जाती है। 

4 of 5
What are the benefits of filing itr - फोटो : AdobeStock
  • कई देश तो वीजा के लिए पिछले 3 या 5 साल का आईटीआर मांगते हैं।
  • आईटीआर की मदद से ही यह चेक किया जाता है कि व्यक्ति का फाइनेंशियल स्टेटस क्या है?
  • अगर आपके पास आईटीआर नहीं है तो आपके वीजा के आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What are the benefits of filing itr - फोटो : Freepik

टैक्स रिफंड क्लेम 

  • आपकी कमाई में से टैक्स कटकर अगर सरकार के खाते में जमा है तो उसे वापस पाने के लिए आपको आईटीआर फाइल करना जरूरी है।
  • अगर आपकी आमदनी इनकम टैक्स के बेसिक एग्जंप्शन लिमिट के अंदर है उसके बाद भी आपको आईटीआर दाखिल करना होगा।
  • आईटीआर दाखिल करने के बाद असेस्मेंट किया जाएगा।
  • अगर किसी तरह का रिफंड बनता है तो उसे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें