फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं हैक तो नहीं हो गया आपका स्मार्टफोन? फोन में दिखें ये संकेत तो तुरंत हो जाएं सावधान

Wed, 18 Nov 2026 07:20 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Signs Your Smartphone is Hacked: फोन की बैटरी का अचानक बहुत तेजी से खत्म होना और डिवाइस का बार-बार गर्म होना हैकिंग का संकेत हो सकता है।
  • इंटरनेट डेटा की खपत में अचानक भारी बढ़ोतरी होने पर सतर्क हो जाएं क्योंकि हो सकता है कि डेटा चोरी हो रहा हो।
विज्ञापन
1 of 5
स्मार्टफोन हैक होने के संकेत - फोटो : AI
How To Know If Phone Is Hacked?: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना एक पल भी बिताना मुमकिन नहीं लगता है। बैंकिंग से लेकर हमारी पर्सनल चैट और जरूरी दस्तावेज तक सब कुछ इसी एक छोटे से उपकरण में सुरक्षित रहते हैं। लेकिन जैसे-जैसे हमारा जीवन ऑनलाइन हो रहा है, वैसे-वैसे साइबर ठगों और हैकर्स के हौसले भी काफी बुलंद होते जा रहे हैं।

कई बार हमारी जरा सी लापरवाही या गलत लिंक पर क्लिक करने के कारण हमारा फोन कब हैकर्स के कब्जे में चला जाता है, हमें पता भी नहीं चलता। अगर समय रहते इसके लक्षणों को न पहचाना जाए, तो बैंक खाता खाली होने के साथ पर्सनल डेटा भी चोरी हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि फोन हैक होने पर कौन से बड़े संकेत दिखाई देते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बैटरी अचानक क्यों खत्म होती? - फोटो : Adobe Stock
बैटरी अचानक क्यों खत्म होती?
  • अगर आपका स्मार्टफोन बिना किसी ज्यादा इस्तेमाल के ही बहुत जल्दी डिस्चार्ज होने लगे, तो यह खतरे की घंटी हो सकता है।
  • यह किसी खतरनाक मैलवेयर या बैकग्राउंड में छिपकर चुपचाप चल रहे जासूस एप का मुख्य संकेत हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
फोन अपने आप क्यों गर्म होता? - फोटो : Adobe Stock
फोन अपने आप क्यों गर्म होता?
  • बिना किसी भारी गेम या वीडियो के भी यदि आपका फोन बार-बार अत्यधिक गर्म होने लगे, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें।
  • इसका मतलब यह हो सकता है कि कोई अज्ञात या बाहरी सॉफ्टवेयर आपके डिवाइस के प्रोसेसर का चुपचाप गलत इस्तेमाल कर रहा है।

4 of 5
डेटा की खपत क्यों बढ़ती? - फोटो : Adobe Stock
डेटा की खपत क्यों बढ़ती?
  • आपके मोबाइल का इंटरनेट डेटा उपयोग यदि अचानक बहुत तेजी से बढ़ने लगे और आप वजह समझ न पाएं, तो सतर्क हो जाएं।
  • ऐसी स्थिति में कोई अज्ञात एप आपकी पर्सनल जानकारियां और फोटो लगातार किसी दूसरे अनधिकृत सर्वर पर भेज रहा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजीब एप अपने आप क्यों आते? - फोटो : Adobe Stock
अजीब एप अपने आप क्यों आते?
  • अगर आपके फोन की स्क्रीन पर बार-बार अनचाहे और फालतू पॉप-अप विज्ञापन अपने आप आने लगें, तो सावधान हो जाएं।
  • बिना आपकी मर्जी या जानकारी के यदि कोई नया एप खुद-ब-खुद डाउनलोड हो जाए, तो तुरंत समझ जाएं कि मोबाइल खतरे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें