Free UP Google Photos Space: हर गूगल अकाउंट में फ्री 15 जीबी स्टोरेज मिलता है, जो गूगल ड्राइव, गूगल फोटोज और जीमेल में साझा होता है। आजकल फोन से खींची गई हाई-क्वालिटी फोटो, लंबे वीडियो और पुरानी फाइलों के बैकअप से यह जगह तेजी से भर जाती है। स्टोरेज फुल होने पर नए ईमेल आने में दिक्कत हो सकती है और फोटो या फाइल सेव करना भी रुक जाता है।
ऐसे में बहुत से लोग तुरंत प्लान खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं मगर आप चाहें तो बिना प्लान खरीदे भी अपने जीमेल में जगह बना सकते हैं। इसलिए बेकार फाइलों की छंटाई करना होता है, जिसे आप कुछ ट्रिक से आसानी से कर सकते हैं। थोड़े से प्रयास से आप बिना एक भी पैसा खर्च किए काफी जगह खाली कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।