How to Identify fake video call: आजकल अनजान नंबरों से व्हाट्सएप या अन्य माध्यमों पर वीडियो कॉल करके खुद को पुलिस या सीबीआई अधिकारी बताने वाले साइबर ठग काफी सक्रिय हैं। ऐसे जालसाज आपके पार्सल में संदिग्ध सामान मिलने या किसी गंभीर केस में नाम आने का डर दिखाकर घबराहट पैदा करते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि जांच एजेंसियां या पुलिस इस तरह वीडियो कॉल पर पूछताछ, धमकी या ऑनलाइन जांच नहीं करती हैं।
असली अधिकारी औपचारिक प्रक्रिया के तहत काम करते हैं और फोन पर डराकर पैसे या जानकारी नहीं मांगते। अगर कोई अनजान व्यक्ति वर्दी में या दफ्तर जैसा बैकग्राउंड दिखाकर वीडियो कॉल करे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और उसकी बातों में बिल्कुल न आएं।