फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपका गूगल ड्राइव और फोटो का स्टोरेज फुल है? जानें बिना पैसे दिए कैसे खाली करें स्पेस

Thu, 26 Nov 2026 02:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Google Drive Storage Full : अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों का गूगल ड्राइव भर जाता है तो वे गूगल से स्टोरेज खरीदने की प्लानिंग करने लगते हैं। 
  • मगर आपको बता दें कि आप अपने गूगल ड्राइव से ही फालतू फाइलों को हटाकर कुछ स्पेस खाली कर सकते हैं। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
cyber scam - फोटो : AI
Free UP Google Photos Space: हर गूगल अकाउंट में फ्री 15 जीबी स्टोरेज मिलता है, जो गूगल ड्राइव, गूगल फोटोज और जीमेल में साझा होता है। आजकल फोन से खींची गई हाई-क्वालिटी फोटो, लंबे वीडियो और पुरानी फाइलों के बैकअप से यह जगह तेजी से भर जाती है। स्टोरेज फुल होने पर नए ईमेल आने में दिक्कत हो सकती है और फोटो या फाइल सेव करना भी रुक जाता है।

ऐसे में बहुत से लोग तुरंत प्लान खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं मगर आप चाहें तो बिना प्लान खरीदे भी अपने जीमेल में जगह बना सकते हैं। इसलिए बेकार फाइलों की छंटाई करना होता है, जिसे आप कुछ ट्रिक से आसानी से कर सकते हैं। थोड़े से प्रयास से आप बिना एक भी पैसा खर्च किए काफी जगह खाली कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Google Drive - फोटो : Freepik
बड़ी फाइलें कैसे ढूंढें?
  • गूगल ड्राइव में जगह घेरने वाली सबसे बड़ी वजह बड़े वीडियो, पीडीएफ या पुरानी फाइलें होती हैं।
  • ड्राइव खोलकर सर्च बार में आकार के हिसाब से फाइलें छांटने का विकल्प चुनें।
  • जो फाइलें अब काम की नहीं हैं या जिनकी प्रति आपके फोन या कंप्यूटर में पहले से मौजूद है, उन्हें तुरंत हटा दें।
विज्ञापन

3 of 5
बेकार फोटो कैसे साफ करें? - फोटो : Adobe Stock
बेकार फोटो कैसे साफ करें?
  • गूगल फोटोज में धुंधली तस्वीरें, पुराने स्क्रीनशॉट और एक जैसी कई फोटो बेवजह जगह घेरती हैं।
  • फोटोज एप के स्टोरेज मैनेजमेंट सेक्शन में जाकर बड़ी फोटो और वीडियो की सूची देखें।
  • जो तस्वीरें या क्लिप जरूरत की नहीं हैं, उन्हें चुनकर हटाएं और काम की फोटो को हाई क्वालिटी के बजाय स्टोरेज सेवर विकल्प में रखें।

4 of 5
ट्रैश और स्पैम भी करें खाली? - फोटो : Adobe Stock
ट्रैश और स्पैम भी करें खाली?
  • फोटो या फाइल हटाने के बाद वे सीधे हमेशा के लिए नहीं मिटतीं, बल्कि ट्रैश में चली जाती हैं और स्टोरेज घेरती रहती हैं।
  • ड्राइव और फोटोज दोनों के ट्रैश सेक्शन में जाकर हटाई गई चीजों को परमानेंट डिलीट करें।
  • साथ ही जीमेल के स्पैम और ट्रैश फोल्डर साफ करने से भी कुछ जगह मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या तुरंत प्लान लेना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
क्या तुरंत प्लान लेना जरूरी है?
  • अगर आपकी जरूरत सीमित है और फाइलों की नियमित सफाई कर ली जाए, तो शुरुआती दौर में अतिरिक्त स्टोरेज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • केवल तभी प्लान के बारे में सोचें जब काम या परिवार की जरूरी फाइलें और वीडियो 15 जीबी से कहीं ज्यादा हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें