How To Check Vehicle Challan Online?: सड़क पर चलते हुए कई बार अनजाने में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो जाता है और सीसीटीवी कैमरे या ट्रैफिक पुलिस के जरिए आपकी गाड़ी का ई-चालान कट जाता है। कई वाहन मालिकों को समय पर इसका मैसेज नहीं मिल पाता, जिससे बकाया जुर्माना जमा होने में देरी हो जाती है। समय पर चालान की जांच न करने पर आगे चलकर आरटीओ से जुड़े कामों या कानूनी प्रक्रिया में दिक्कत आ सकती है।
अच्छी बात यह है कि अब आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे ही गाड़ी के चालान की स्थिति देख सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि पेंडिंग चालान कैसे चेक किया जाता है।