सफर के दौरान फोन की बैटरी खत्म होने लगे तो सबसे पहले नजर चार्जिंग पॉइंट पर जाती है। एयरपोर्ट हो, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटल या मॉल, आजकल कई जगह पब्लिक चार्जिंग स्टेशन मिल जाते हैं। फोन लगाइए और कुछ देर में बैटरी फिर से चलने लगती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या हर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर फोन लगाना सुरक्षित है? साइबर सुरक्षा के लिहाज से इसका जवाब है सावधानी जरूरी है। खासतौर पर अनजान Public USB Port या वहां मौजूद किसी केबल का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए।