फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने पर रिजर्वेशन के अलावा भी मिलती हैं कई खास सुविधाएं, जानें इनके बारे में सबकुछ

Sat, 16 Apr 2022 04:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
IRCTC Ticket Booking Benefits - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन से यात्रा करने के लिए हम में से अधिकतर लोग आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म से टिकट को बुक करते हैं। आईआरसीटीसी एप पर ट्रेन टिकट को बुक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते पिछले कुछ सालों में आईआरसीटीसी के जरिए बुक होने वाली ट्रेन टिकट की संख्याओं में एक रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने के लिए आईआरसीटसी से टिकट को बुक करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने पर हमको रिजर्वेशन के अलावा भी कई दूसरी सुविधाएं मिलती हैं। इसकी जानकारी खुद आईआरसीटीसी ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दी है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन खास सुविधाओं के बारे में बताने वाले हैं, जो हमें आईआरसीटीसी से टिकट बुक कराने पर मिलती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 6
IRCTC Ticket Booking Benefits - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के मुताबिक अगर आप उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से टिकट को बुक कराते हैं। इस स्थिति में यात्रियों को दिव्यांग छूट भी मिलती है। इसके अलावा यात्रियों को रेलवे पास होने पर भी छूट मिलती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
IRCTC Ticket Booking Benefits - फोटो : Istock
अगर आप आईआरसीटीसी से ट्रेन टिकट को बुक कर रहे हैं। इस स्थिति में आप अलग अलग डेट के आधार पर ट्रेन का सेलेक्शन कर सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

4 of 6
IRCTC Ticket Booking Benefits - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने पर यात्रियों को एक सुविधा और मिलती है। इसके अंतर्गत यात्री टिकट बुक करते समय ट्रेनों और उनमें उपलब्ध सीटों के बारे में जान सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
IRCTC Ticket Booking Benefits - फोटो : Istock
आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट करके आसानी से तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट को बुक कर सकते हैं। इसी वजह से कई यात्री आईआरसीटीसी के प्लेटफॉर्म से टिकट को बुक करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
IRCTC Ticket Booking Benefits - फोटो : Istock
आप आईआरसीटीसी के एप या उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं। टिकट बुक करने के लिए आपको ट्रेन सर्च करनी होगी। उसके बाद सीट उपलब्धता के आधार पर ट्रेन का चयन करें। ट्रेन सेलेक्ट करने के बाद बाद पैसेंजर डिटेल्स एड करके पेमेंट करनी है। इस तरह आप आसानी से आईआरसीटीसी के जरिए ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ट्रेन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया काफी आसान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें