फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: वैलेंटाइन डे के मौके पर थाईलैंड घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है शानदार टूर पैकेज, जानिए डिटेल्स

Fri, 09 Feb 2024 01:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Thailand Tour Package: अगर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर किसी शानदार जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड घुमाया जाएगा। दुनियाभर में थाईलैंड की गिनती एक लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में होती है। अपने सुंदर समुद्र तटों और द्वीपों के लिए यह देश दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता थाईलैंड की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। ऐसे में इस वैलेंटाइन डे के मौके पर आपको आईआरसीटीसी के थाईलैंड टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस थाईलैंड टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम TREASURES OF THAILAND, VALENTINE’S DAY SPECIAL EX HYDERABAD है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 14 फरवरी, 2024 को हैदराबाद से हो रही है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 3 रातों और 4 दिनों तक घुमाया जाएगा। पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड में बैंकॉक और पटाया जैसे खूबसूरत और लोकप्रिय स्थानों पर घुमाया जाएगा। 

4 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। पैकेज में आपको इंश्योरेंस और गाइड की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आपके ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर से लेकर रुकने के लिए होटल की भी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 56,845 रुपये किराये के रूप में देने हैं। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। इस स्थिति में प्रति व्यक्ति किराया 48,470 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ सफर कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 48,470 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 

Indian Railways: कितने साल तक के बच्चे ट्रेन में कर सकते हैं फ्री में सफर, जानिए क्या है नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें