फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सस्ते में मां वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए लॉन्च किया टूर पैकेज

Wed, 12 Nov 2025 03:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए यहां पर आते हैं। माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू में कटरा नगर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
माता वैष्णो देवी मंदिर की गिनती भारत के लोकप्रिय मंदिरों में की जाती है। हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए यहां पर आते हैं। माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू में कटरा नगर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है। पौराणिक मान्यता है कि माता वैष्णो देवी के दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पर्ण हो जाती हैं और माता का आशीर्वाद उनको मिलता है।  श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यहां पर हर तरह के जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इस कारण माता वैष्णो देवी का दर्शन करते समय किन्हीं दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आप माता का दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इस टूर पैकेज में भक्तों के स्टे के लिए होटल रूम और भोजन की व्यवस्था की गई है। आपको अलग से इसके लिए खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इस टूर पैकेज का नाम माता वैष्णो देवी एक्स दिल्ली है। 

LPG Gas: आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है? इन आसान तरीकों से कर सकते हैं पता
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 3 रातों और 4 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोज NDR01 है। आईआरसीटीसी के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज की शुरुआत 17 नवंबर, 2025 को दिल्ली से हो रही है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी। वहीं बाकी जगहों पर आपको घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था की गई है। 

Banquet Hall: शादी के लिए बुक करने जा रहे बैंकेट हॉल, तो जरूर जान लें ये बातें, हजारों रुपये की हो सकती है बचत

4 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का किराया भी किफायती है। आपको वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। कंफर्ट 3AC में अकेले सफर करने पर आपको 10,770 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 8,100 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 6,990 रुपये है। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन में की गई ये गलतियां भिजवा सकती हैं आपको जेल, जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : Adobe Stock
वहीं सुपिरियर 2 AC में अकेले सफर करने पर आपको 11,995 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 9,330 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 8,220 रुपये है।

घर बनवाते समय इन तरीकों को अपनाकर कर सकते हैं निर्माण लागत को कम, जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें