फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: नवरात्रि पर आईआरसीटीसी करा रहा मां वैष्णो देवी के दर्शन, इतना है किराया

Wed, 02 Oct 2024 05:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
IRCTC Vaishno Devi Tour Package: कल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के अवसर पर किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। माता वैष्णो देवी के मंदिर की गिनती भारत के लोकप्रिय तीर्थस्थलों में की जाती है। माता वैष्णो देवी का मंदिर कटरा शहर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है। हर साल बड़ी संख्या में भक्त यहां पर माता का दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर भक्तों के लिए प्रशासन द्वारा कई इंतजाम भी किए गए हैं। आईआरसीटीसी के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। इसका पैकेज कोड NDR01 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 3 रातों और 4 दिनों तक घुमाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था की जाएगी। माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के इस टूर पैकेज की शुरुआत 7 अक्तूबर, 2024 को दिल्ली से हो रही है।

4 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा इंश्योर्ड रहेगी। इसके अलावा आपको यात्रा में कई और सुविधाएं भी मिलेंगी। सफर के दौरान आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर बात किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 10,395 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 7,855 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 6,795 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें