फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी जाने का सुनहरा मौका! IRCTC के इस टूर पैकेज में रहने खाने सबकी होगी व्यवस्था, सिर्फ इतना है किराया

Tue, 27 Jan 2026 06:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vaishno Devi Tour Package: माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : AdobeStock
IRCTC Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी का मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में गिना जाता है। हर साला माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर आते हैं। त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी का मंदिर आस्था, विश्वास और भक्ति का केंद्र है। मान्यता है कि माता वैष्णो देवी अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। बदलते समय के साथ अब माता वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा पहले से ज्यादा सुविधाजनक और व्यवस्थित हो चुकी है। इससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भक्ति और दर्शन का आनंद ले पाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक किफायती और सुविधाजनक टूर पैकेज पेश किया है। यह पैकेज खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है, जो कम बजट में माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है। 

Donald Trump Greenland Controversy: क्या एक देश दूसरे देश को खरीद सकता है, जानिए क्या है अंतर्राष्ट्रीय कानून
विज्ञापन

3 of 5
Vaishno Devi Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का माता वैष्णो देवी टूर पैकेज कुल 3 रात और 4 दिन की अवधि का है। इसमें ट्रेन से यात्रा, स्थानीय जगह पर ले जाने और ले आने के लिए कैब, ठहरने के लिए होटल और भोजन की सुविधा को शामिल किया गया है। इस कारण यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग या व्यवस्थाओं की चिंता नहीं करनी होगी। 

PM Vishwakarma Yojana: सरकार किन लोगों को देती है इस स्कीम का लाभ और किन्हें नहीं? यहां जानें

4 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2026 - फोटो : AdobeStock
यह टूर पैकेज 1 फरवरी, 2026 से शुरू होगा। इस टूर का पैकेज कोड NDR01 है। आईआरसीटीसी का यह माता वैष्णो देवी टूर पैकेज उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो कम खर्च में सुरक्षित, व्यवस्थित और आरामदायक ढंग से तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं। 

PM Kisan Yojana: क्या फरवरी महीने के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है 22वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2026 - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 10,770 रुपये किराया देना है। अगर आप दो लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 8,100 रुपये है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 6,990 रुपये किराये के रूप में देना होगा।

PM SYMY: सरकार हर महीने देगी 3 हजार रुपये की पेंशन, जानिये कैसे उठाएं फायदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें