फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: इस टूर पैकेज में सात ज्योतिर्लिंग के कर सकते हैं दर्शन, जानें पूरी जानकारी

Mon, 23 Oct 2023 05:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आईआरसीटीसी 7 ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala
IRCTC Tour Package Details: आप कभी न कभी तो अपने दोस्तों संग, परिवार के साथ, पार्टनर के साथ या फिर अकेले तो घूमने जाते ही होंगे? वहीं, कई लोगों काफी धार्मिक होते हैं और ऐसी ही जगहों पर घूमना भी काफी पसंद करते हैं। जैसे- अगर आप ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड यानी आईआरसीटसी आपके लिए एक खास पैकेज लेकर आया है। इसके तहत श्रद्धालुओं को 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। तो चलिए बिना देर किए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में श्रद्धालु इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
आईआरसीटीसी 7 ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : Istock
पैकेज के बारे में जानकारी:-
  • इस पैकेज के तहत 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे
  • 17 नवंबर को  गोरखपुर से पैकेज की शुरुआत होगी
विज्ञापन

3 of 7
आईआरसीटीसी 7 ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : istock
  • ये पैकेज 9 रात और 10 दिन का होगा
  • यहां आप ये भी जानते हुए चलें कि इस पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के द्वारा यात्रा कराई जाएगी।

4 of 7
आईआरसीटीसी 7 ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : istock
  • गोरखपुर से शुरू होने वाली इस यात्रा के पैकेज में कुल 767 बर्थ हैं, जिनमें 49 कंफर्ट, 70 स्टैंडर्ट और 648 इकॉनोमी सीटें हैं। आप इसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी और सिल्पर या इकॉनोमी क्लास में यात्रा कर पाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
आईआरसीटीसी 7 ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : istock
किराया इतना होगा
  • सेकंड एसी के लिए प्रति व्यक्ति का किराया 42 हजार 200 रुपये और बच्चों (5-11 वर्ष की उम्र) के लिए 40 हजार 650 रुपये
  • थर्ड एसी में प्रति व्यक्ति का किराया 31 हजार 800 रुपये और बच्चो के लिए किराया 30 हजार 500 रुपये होगा
  • जबकि, स्लीपर यानी इकॉनोमी की प्रति सीट के लिए 18 हजार 950 रुपये और बच्चों के लिए 17 हजार 850 रुपये किराया होगा
  • वहीं, आप इस पैकेज को ईएमआई के जरिए भी बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
आईआरसीटीसी 7 ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : Facebook
इन जगहों के होंगे दर्शन और बुकिंग का तरीका जानें:-

आईआरसीटीसी के इस 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन कराने वाले पैकेज में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, भेट द्वारका त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आईआरसीटीसी 7 ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : istock
बुकिंस ऐसे करवा सकते हैं
  • वहीं, आपको यात्रा के लिए अगर बुकिंग करानी है, तो आप इस लिंक irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NZBG25 के जरिए करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें