फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में घूम आइए थाईलैंड, रहने खाने से लेकर इन चीजों की होगी व्यवस्था

Sun, 27 Apr 2025 07:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Tour Package Thailand: यह देश अपनी आधुनिकता और परंपराओं को लेकर देश दुनिया में काफी लोकप्रिय है। यहां की नाइट लाइफ की बात ही कुछ अलग है। इसके अलावा यहां के भव्य बौद्ध मंदिर, पारंपरिक थाई व्यंजन और रंगारंग उत्सव इस देश को और भी जीवंत बनाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सिर्फ इतने रुपये में घूम आइए थाईलैंड, रहने खाने से लेकर इन चीजों की होगी व्यवस्था - फोटो : AdobeStock
IRCTC Tour Package Thailand: गर्मियों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको दक्षिण पूर्व एशिया के एक खूबसूरत देश थाईलैंड में घूमने का मौका मिल रहा है। यह देश अपनी आधुनिकता और परंपराओं को लेकर देश दुनिया में काफी लोकप्रिय है। यहां की नाइट लाइफ की बात ही कुछ अलग है। इसके अलावा यहां के भव्य बौद्ध मंदिर, पारंपरिक थाई व्यंजन और रंगारंग उत्सव इस देश को और भी जीवंत बनाते हैं। थाईलैंड प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर देश है। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत थाईलैंड घूमने जाना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपके लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सिर्फ इतने रुपये में घूम आइए थाईलैंड, रहने खाने से लेकर इन चीजों की होगी व्यवस्था - फोटो : AdobeStock
पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से कराई जाएगी। यात्रा के दौरान आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी का इंतजाम होगा। इसके अलावा आपके ठहरने के लिए होटल भी पैकेज के अंतर्गत बुक है। 
विज्ञापन

3 of 5
सिर्फ इतने रुपये में घूम आइए थाईलैंड, रहने खाने से लेकर इन चीजों की होगी व्यवस्था - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज का नाम THRILLING THAILAND है। इस पैकेज में आपको कुल 4 रातों और 5 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोड EHO030U है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा फ्लाइट के जरिए कराई जाएगी।  

4 of 5
सिर्फ इतने रुपये में घूम आइए थाईलैंड, रहने खाने से लेकर इन चीजों की होगी व्यवस्था - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 मई, 2025 को कोलकाता से हो रही है। थाईलैंड में आपको बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। वहां पर घुमाने के लिए कैब और बस की व्यवस्था भी की गई है। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में घूम आइए केरल की ये खूबसूरत जगहें, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिर्फ इतने रुपये में घूम आइए थाईलैंड, रहने खाने से लेकर इन चीजों की होगी व्यवस्था - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अकेले सफर करने आपको 54,700 रुपये किराया देना होगा। दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 47,800 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 47,800 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। इस टूर पैकेज को बुक करने के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHO030U पर विजिट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें