फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: 2350 रुपये में करें ज्योतिर्लिंग दर्शन, आईआरसीटीसी करा रहा रामेश्वरम की सैर

Thu, 14 May 2026 08:08 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहद किफायती रामेश्वरम टूर पैकेज लेकर आया है। सिर्फ 2350 रुपये में यात्रियों को एक दिन में रामनाथस्वामी मंदिर समेत कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
IRCTC Rameshwaram Tour Package - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IRCTC यात्रियों के लिए एक किफायती और धार्मिक यात्रा कराने के लिए टूर पैकेज लेकर आया है। इस खास टूर पैकेज के अंतर्गत आप सिर्फ 2350 रुपये में रामेश्वरम की एक दिन की यात्रा कर सकते हैं। यह पैकेज खासतौर पर उन श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए है, जो कम बजट में दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की सोच रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत मदुरै से होगी। इस पैकेज के तहत यात्री एक दिन में रामनाथस्वामी मंदिर समेत कई प्रमुख स्थानों की सैर कर सकेंगे। इस पैकेज में कैब और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं को शामिल किया गया है। इससे पर्यटकों को सुरक्षित और आरामदायक अनुभव मिलेगा। 

विज्ञापन

आईआरसीटीसी के इस Rameshwaram One Day Trip पैकेज की अवधि एक दिन की है। यात्रा प्रतिदिन संचालित की जा रही है और आगामी यात्रा की तारीख 19 मई, 2026 है। इस पैकेज की शुरुआत मदुरै से होगी। इस पैकेज का कोड SMH109 है। यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे मदुरै से होगी। इसके बाद यात्री करीब 9:30 बजे रामेश्वरम पहुंचेंगे। 

इस दौरान पर्यटक प्रसिद्ध पंबन ब्रिज का भी नजारा देख सकेंगे, जिसे भारत के ऐतिहासिक समुद्री पुलों में गिना जाता है। रामेश्वरम पहुंचने के बाद यात्रियों को अग्नि तीर्थम में समुद्र स्नान का मौका भी मिलेगा। इसके बाद पर्यटकों को प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे, जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। 

दोपहर के भोजन के बाद यात्रियों को पंचमुखी हनुमान मंदिर और रामर पदम जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक अनुभव भी आपको प्रदान करने का काम करती है।  वापसी के दौरान पर्यटकों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल भी दिखाया जाएगा। पूरी यात्रा के बाद यात्री रात लगभग 10 बजे मदुरै वापस पहुंचेंगे। 
विज्ञापन

इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करने पर आपको 7,150 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 3,600 रुपये है। इसके अलावा अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति किराया 2400 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें