फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन, जान लें आखिरी तारीख और जरूरी नियम

Mon, 11 May 2026 01:41 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kailash Mansarovar Yatra Registration: आस्था और अध्यात्म का प्रतीक मानी जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। श्रद्धालु अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से इस पवित्र यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra 2026 Registration Process - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kailash Mansarovar Yatra Kab Shuru Hogi: कैलाश मानसरोवर यात्रा को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं की मानें तो भगवान शिव का निवास कैलाश पर्वत पर है। वहीं मानसरोवर झील आध्यात्मिक शांति और मोक्ष का प्रतीक मानी जाती है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कठिन लेकिन आस्था से भरी यात्रा का सपना देखते हैं। वर्ष 2026 में कैलाश मानसरोवर के लिए यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे श्रद्धालु घर बैठे आसानी से कैलाश मानसरोवर जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बार यात्रा जून से अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जाएगी और आवेदन की आखिरी तारीख 19 मई तय की गई है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कौन-कौन से मार्ग तय किए गए हैं?

• आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए दो प्रमुख मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
• इसमें पहला मार्ग उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से होकर गुजरता है, जहां से 10 जत्थे भेजे जाएंगे।
• इस रूट पर यात्रा अवधि लगभग 22 दिन की रखी गई है।
• वहीं दूसरा मार्ग सिक्किम के नाथू ला दर्रे से तय किया गया है, जहां यात्रा करीब 21 दिन में पूरी होगी।
• यहां से भी 10 जत्थे भेजे जाएंगे।
• दोनों मार्गों पर यात्रियों की संख्या सीमित रखी गई है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पात्रता और जरूरी शर्तें क्या हैं?

• अगर आप कैलाश मानसरोवर की यात्रा करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए।
• आवेदन करने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसके पास वैध भारतीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
• निर्धारित आयु सीमा के अनुसार आवेदक की उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
• यात्रियों को मेडिकल जांच से भी गुजरना होगा।
• इसका कारण यह है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा बेहद कठिन और ऊंचाई वाले क्षेत्र में आयोजित की जाती है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

• ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है।
• रजिस्ट्रेशन करने के लिए श्रद्धालुओं को विदेश मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल https://kmy.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा।
• आवेदन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी, पासपोर्ट विवरण और यात्रा मार्ग से जुड़ी प्राथमिकताएं भरनी होंगी।

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

• मंत्रालय ने इस बारे में साफ स्पष्ट किया है कि किसी प्रकार के ऑफलाइन दस्तावेज, पत्र या फैक्स स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
• सभी सूचनाएं और अपडेट केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
• आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें