फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज आपको माता वैष्णो देवी मंदिर के साथ कराएगा उत्तर भारत के दर्शन

Thu, 24 Feb 2022 06:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : i stock
भारत में बड़े पैमाने पर लोग आवागमन के लिए रेलवे से सफर करते हैं। इसी वजह से रेलवे को भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है। यही नहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय समय पर रेलवे द्वारा कई बदलाव भी किए जाते हैं। इससे यात्रा करते समय पैसेंजर्स को एक शानदार अनुभव मिलता है। इसके अलावा समय समय पर आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए टूर पैकेज भी लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। ये टूर 8 रात और 9 दिनों का होगा। इसकी शुरुआत 19 मार्च से होगी और समाप्ति 27 मार्च को। इसमें यात्री एक स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन में यात्रा करने का लुत्फ लेंगे। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और 3rd एसी होगी। इसमें यात्रा करने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 8510 रुपये (स्लीपर क्लास) और 10,400 रुपये (3rd AC) चुकाना होगा। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : i stock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको माता वैष्णो देवी मंदिर के साथ उत्तर भारत का दर्शन कराया जाएगा। इसमें आपको आगरा का ताजमहल और वहां पर मौजूद किले पर घुमाया जाएगा। इसके अलावा पैकेज में मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि, कटरा, माता वैष्णो देवी, अमृतसर-स्वर्ण, वाघा सीमा और हरिद्वार, मनसा देवी मंदिर और गंगा आरती भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : i stock
इस पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को मल्टी शेयरिंग बेसिस पर धर्मशाला/हॉल/डॉरमेट्री में रात्रि प्रवास, चाय/कॉफी, नाश्ता खाने पीने का भी पूरा इंतजाम होगा। वहीं सड़क मार्ग के जरिए दर्शनीय स्थल पर आपको बिना एसी वाली गाड़ी से ले जाया जाएगा।

4 of 5
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : i stock
ट्रेन के हर डिब्बों में सुरक्षा गार्ड, पर्यवेक्षक और आरओ का पानी उपलब्ध होगा। इस ट्रेन की 500 बुकिंग हो चुकी है। वहीं अधिकतम 750 यात्री इसमें सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : i stock
अगर आप भी आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को लेकर उत्साहित हैं और इसके जरिए सफर का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको इसके बोर्डिंग और डिबोर्डिंग स्टेशन के बारे में जान लेना चाहिए।

बोर्डिंग पॉइंट - दुवाड़ा, विशाखपट्नम, विजयनगरम, राजमुंदरी, समालकोट जं, तुनी, श्रीकाकुलम, पलासा, बालासोर, हिजली, टाटा नगर, बोकारो स्टील सिटी, ब्रह्मपुर, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर क्योंझर रोड, भद्रक।

डी-बोर्डिंग पॉइंट - बोकारो स्टील सिटी, हिजली, बालासोर, भद्रक, जाजपुर क्योंझर रोड, टाटा नगर, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, बालासोर,   हिजली, टाटा नगर, बोकारो स्टील सिटी, विशाखपट्नम, दुवाड़ा, तुनी, सामलकोट जं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें