IRCTC Tour Package For South Korea: अगर आप गर्मी के सीजन में किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपको दक्षिण कोरिया घुमाने के लिए एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। दक्षिण कोरिया अपने के पॉप, के ड्रामा और कोरियन स्किन केयर को लेकर दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। बीटीएस म्यूजिक ग्रुप और नेटफ्लिक्स पर मशूहर होती कोरियन सीरीजें कोरियन कल्चर को देश दुनिया में पहुंचा रही हैं। इन सब के अलावा यह देश अपनी उच्च तकनीक, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए भी जाना जाता है। दक्षिण कोरिया में घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। ऐसे में अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने जाना चाहते हैं, तो साउथ कोरिया आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।