फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: एक परिवार में कितने लोग ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ? जानें यहां

Sun, 15 Jun 2025 03:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई लोग अक्सर सवाल करते हैं कि एक परिवार में कितने सदस्य आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं? इसको लेकर क्या पात्रता है? आज इस खबर के जरिए हम आपको इसी सवाल के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : Freepik
देश में एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। किसी प्रकार की गंभीर बीमारी हो जाने पर उसका इलाज कराते समय इन लोगों के पास पैसे नहीं होते हैं। इस कारण कई मर्तबा इलाज के लिए उन्हें कर्ज का सहारा लेना पड़ता है या अपनी संपत्ति को बेचना पड़ता है। देश की अधिकांश आबादी की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने साल 2018 में एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। यह भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना, जिसके अंतर्गत देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब, वंचित और कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : Freepik
कई लोग अक्सर सवाल करते हैं कि एक परिवार में कितने सदस्य आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं? इसको लेकर क्या पात्रता है? आज इस खबर के जरिए हम आपको इसी सवाल के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत परिवार के सभी सदस्य इस योजना का लाभ ले सकते हैं। लाभ लेने के लिए परिवार में सदस्यों की संख्या कितनी है इसकी कोई सीमा तय नहीं की गई है। परिवार में जितने सदस्य हैं सभी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

4 of 5
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना का लाभ हर कोई नहीं ले सकता है। इस योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा इसका निर्धारण सोशियो-इकोनॉमिक कास्ट सेंसस 2011 के तहत किया जाता है। आयुष्मान भारत योजना देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आ रही है। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी काफी आसान है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां दस्तावेजों की मदद से आपकी पात्रता चेक की जाएगी। अगर आप पात्र हुए तो स्कीम में आपका आवेदन कर दिया जाएगा।

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें