फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: खूबसूरत सिक्किम की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया

Sun, 26 Jan 2025 08:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Tour Package: अगर आप भी कहीं पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सिक्किम में घूमाने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज को आपको मिस नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock
IRCTC Tour Package For Sikkim 2025: सिक्किम की गिनती भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में की जाती है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और शांत वातावरण के लिए सिक्किम केवल देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जाना जाता है। इसके अलावा यहां के खानपान के तो कहने ही क्या? यहां की सुंदर झीलें और झरने सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इसके अलावा देश दुनिया से कई लोग सिक्किम में एडवेंचर का आनंद लेने के लिए आते हैं।

यहां का वातावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त है। सिक्किम की यही चीजें दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। अगर आप भी कहीं पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सिक्किम में घूमाने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज को आपको मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है, यानी आपकी यात्रा फ्लाइट के माध्यम से कराई जाएगी। इस पैकेज का नाम LTC SIKKIM AIR PACKAGE है।

Indian Railways: बिना पैसे दिए बुक कर सकेंगे ट्रेन टिकट बुक, जानिए क्या है रेलवे की यह नई स्कीम
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज की शुरूआत 31 जनवरी, 2025 को कोलकाता से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको दार्जलिंग, गंगटोक, कलिम्पोंग घुमाया जाएगा। इस पैकेज का कोड EHA071 है।  इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

Union Budget 2025: कब और किसने पेश किया था भारत का सबसे पहला बजट? जानें बजट से जुड़ी कुछ रोचक बातें

4 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज के तहत यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर रुकने के लिए होटल का इंतजाम भी किया जाएगा।

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है 19वीं किस्त? क्या उन किसानों को भी मिलेगा लाभ जो दूसरों की जमीन पर करते हैं खेती
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Sikkim Tour Package - फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 42,200 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 35,240 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए किन-किन दस्तावेजों की होती है जरूरत? जानिए यहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें