Indian Railways: देश में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य सफर करते समय यात्रियों को एक अच्छा अनुभव देना है।
इसके अलावा यात्रियों के सफर को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? इसको लेकर भी भारतीय रेलवे समय-समय पर कई बदलावों को अंजाम देता रहता है। इसी सिलसिले में भारतीय रेलवे एक नई स्कीम लेकर आया है, जिसका नाम 'बाय नाउ, पे लेटर' है। इस सुविधा के आने के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्री बिना अग्रिम भुगतान किए ट्रेन टिकट को बुक कर सकेंगे। भारतीय रेलवे के बाय नाउ पे लेटर की सुविधा आने के बाद कई यात्रियों को फायदा मिलेगा।