फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: मनाली और शिमला घुमाने के लिए IRCTC लाया है किफायती टूर पैकेज, जानें कितना है किराया

Tue, 16 Aug 2022 02:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : istock
IRCTC Tour Package: अगर आप मनाली या शिमला घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको चंडीगढ़, मनाली और शिमला में घूमने का मौका मिल रहा है। ये तीनों जगह बेहद ही खूबसूरत हैं। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यहां कुफरी माल रोड जैसी कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 8 रातों और 9 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी का ये एक रेल टूर पैकेज है। इसमें आपको ट्रेन से यात्रा कराया जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ग्लोरी ऑफ हिमालय है। इसमें आपको शिमला मनाली और चंडीगढ़ की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : istock
इस पैकेज की शुरुआत 26 अगस्त, 2022 को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल से हो रही है। यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : istock
शिमला, चंडीगढ़ और मनाली घूमने के लिए ये काफी सस्ता टूर पैकेज है। इसमें आपको ज्यादा पैसे खर्च करने नहीं होंगे। पैकेज के अंतर्गत आपको ट्रेन के थर्ड एसी कोच में यात्रा करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : istock
अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 35,600 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 28 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें