फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mutual Fund SIP: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी होगी सुरक्षित, 10 हजार के निवेश पर मिल सकते हैं 31.4 करोड़

Tue, 16 Aug 2022 12:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
Mutual Fund SIP For Long Term: अक्सर देखने को मिलता है कि लोगों के पास अच्छी फाइनेंशियल नॉलेज न हो पाने के कारण वो अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित नहीं कर पाते। ऐसे में जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करके आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने की चाह रखते हैं। ऐसे में आपको स्मार्ट ढंग से निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको लॉन्ग टर्म म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप 10 हजार रुपये महीना निवेश करके मैच्योरिटी के समय पूरे 31.4 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। बीते सालो में म्यूचुअल फंड निवेश को लेकर लोगों के बीच क्रेज काफी बढ़ा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
इसके लिए आपको एक अच्छे म्यूचुअल फंड एसआईपी का चुनाव करके उसमें हर महीने दस हजार रुपये का निवेश पूरे 40 सालों तक करना है। निवेश करते समय आपको इस बात की उम्मीद करनी होगी कि आपकी इन्वेस्टमेंट पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
यानी अगर आप हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश पूरे 40 सालों तक करते हैं। इसके अलावा अगर आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में 40 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आप पूरे 31.4 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे। 

4 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
इन पैसों से आप अपने रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जी सकेंगे। इसके अलावा इन पैसों की मदद से आप अपनी बेटा बेटी की शादी, उनकी पढ़ाई-लिखाई या भविष्य से जुड़े दूसरी जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें